लालू के समर्थन में उतरे BJP के 'शत्रु', सुशील मोदी बोले- जल्द बाहर हों ऐसे 'गद्दार'
नरेंद्र मोदी सरकार के मुख्य आलोचक, अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि राजनीतिक दल सिर्फ एक रात की कहानियों और सनसनीखेज खबरें मीडिया को देने के लिए नहीं हैं.
प्रतीकात्मक तस्वीर — डेमो साइट
बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा लालू प्रसाद यादव और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आ गए हैं. उन्होंने उन लोगों को आड़े हाथ लिया है जो और राजनीतिक विरोधियों की बदनामी करने में शामिल थे. शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया, बहुत हुई नकारात्मक राजनीति राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करना बंद होना चाहिए.
Our BJP surely believes in honesty & transparency, which seldom go together, but must go together. An allegation is ONLY THAT unless proved!
हमारी भाजपा निश्चित रूप से ईमानदारी और पारदर्शिता में विश्वास करती है. जो शायद ही कभी एक साथ चलती हो, लेकिन एक साथ चलनी चाहिए.
Enough of negative politics & mudslinging by opponents on our political leaders, be it Kejriwal, Laloo Yadav or Sushil Modi..High time..1>2
नरेंद्र मोदी सरकार के मुख्य आलोचक, अभिनेता से बने राजनेता ने कहा कि राजनीतिक दल सिर्फ एक रात की कहानियों और सनसनीखेज खबरें मीडिया को देने के लिए नहीं हैं.
..time to substantiate your claims..or pack up! Can't just keep feeding media with one night stories & sensationalising. Enough is enough! सिन्हा ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के लिए अपने शब्दों पर जोर दिया. जिन पर आप के कपिल मिश्रा ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था.
Individually I hold all political leaders, esp Kejriwal, in high esteem for their credibility, struggle & commitment towards society...1>2
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, व्यक्तिगत रूप से मैं सभी राजनीतिक दलों में हूं. खासकर केजरीवाल, उनकी विश्वसनीयता, संघर्ष और समाज के प्रति प्रतिबद्धता के लिए मैं उनका सम्मान करता हूं.
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के उपमुख्यमंत्री पुत्र तेजस्वी यादव ने शत्रुघ्न सिन्हा के ट्वीट को हथियार बनाते हुए सुशील मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा कि शत्रुघन सिन्हा की बातें बिल्कुल सही है और जब तक किसी के ऊपर आरोप साबित नहीं हो जाता है उसे दोषी करार नहीं दिया जा सकता.
पूर्णत: सत्य।एक आरोप महज आरोप और विशुद्ध झूठ का पुलिंदा ही रहता है जबतक कि साबित ना हो जाए।पर कुछ लोगो की राजनीति ही आरोप लगाने पर ज़िंदा है
शत्रुघ्न सिन्हा और तेजस्वी यादव के ट्वीट्स के बाद सुशील कुमार मोदी ने भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी के गद्दार हैं और उन्हें पार्टी से निकाल देना चाहिए. मोदी का कहना था कि लालू प्रसाद पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों से सीएम नीतीश ने भी किनारा कर लिया है. लेकिन मगर शत्रुघ्न सिन्हा ने लालू का समर्थन किया है. ये ज़रूरी नही शख़्स जो मशहूर है उस पर ऐतबार किया जाये, जितनी जल्दी हो घर से गद्दारों को बाहर किया जाये।