ब्रेकिंग
| नई दिल्ली
देश

आज लखनऊ पहुंचेगा अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश, होगा विसर्जन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश गुरुवार को यूपी पहुंच रहा है. इससे पहले उनका अस्थि कलश उनकी जन्मस्थली ग्वालियर पहुंचा जहां मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कई वरिष्ठ नेतागण अस्थि कलश यात्रा में मौजूद थे.

देश

प्रतीकात्मक तस्वीर — डेमो साइट

उत्तरप्रदेश की राजधानी और कभी पूर्व प्रधानमंत्री में, 23 अगस्त को पूर्व पीएम वाजपेयी का अस्थि कलश पहुंच रहा है. लखनऊ में इस के दौरान सूबे के तमाम मंत्री गण शामिल होंगे. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, अस्थि कलश दिल्ली से लेकर लखनऊ आएंगे.

इस दौरान राजधानी लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश की यात्रा निकाली जाएगी. खास बात ये रहेगी कि जिन इलाकों या चौराहों से यह यात्रा निकाली जाएगी, वहां पूर्व पीएम के अस्थि कलश के स्वागत के लिए सरकार के मंत्री पहले से खड़े रहेंगे और उनको श्रद्धांजलि देंगे.

आपको बता दें कि सूबे की योगी सरकार, अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को प्रदेश के 75 जिलों की 163 नदियों में विसर्जित करने का ऐलान कर चुकी है. इसके अलावा भी कई जिलों में स्मारक बनाने का भी ऐलान किया गया है.

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में बीजेपी के पुराने मुख्यालय से पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बीजेपी के सभी प्रदेश अध्यक्षों को अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश सौंपकर देश भर में यात्रा के लिए रवाना किया था.

सभी प्रदेश अध्यक्ष अपने-अपने राज्यों में अस्थि कलश लेकर जाएंगे, जिसके बाद पूरे राज्य में अस्थि कलश यात्रा निकाली जाएगी. राजधानी से लेकर तालुका तक अटल कलश यात्रा और शोक सभा का आयोजन किया जाएगा.

इससे पहले 19 अगस्त को उत्तराखंड के हरिद्वार में अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को प्रवाहित किया गया था. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे.

यह लेख figshare Hindi news corpus (CC BY 4.0) से लिया गया डेमो कंटेंट है।