ब्रेकिंग
| नई दिल्ली
अपराध

GCTOC कानून के तहत पहला केस दर्ज, 4 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

गुजरात में GCTOC (गुजरात नियंत्रण के तहत आतंकवाद और संगठित अपराध) के तहत पहला मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बुधवार को कहा कि इस कानून के तहत जबरन वसूली के आरोप में 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

अपराध

प्रतीकात्मक तस्वीर — डेमो साइट

गुजरात में 1 दिसंबर को लागू हुआ था GCTOC जबरन वसूली का रैकेट चला रहे थे गिरफ्तार आरोपी

गुजरात में GCTOC (गुजरात नियंत्रण के तहत आतंकवाद और संगठित अपराध) के तहत पहला मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बुधवार को कहा कि इस कानून के तहत जबरन वसूली के आरोप में 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि विशाल गोस्वामी और उसके छह साथियों पर नए कानून के तहत केस दर्ज किया गया है. बता दें कि GCTOC 1 दिसंबर 2019 से राज्य में लागू हुआ. पुलिस अधिकारी अजय तोमर ने कहा कि विशाल गोस्वामी और उसके दो सहयोगी अजय और में बंद हैं. इसके अलावा बाकी 4 साथियों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है.

स्पेशल पुलिस कमिश्नर अजय तोमर ने बताया कि गैंगेस्टर विशाल गोस्वामी और उसके दो सहयोगी अजय व रिंकू फिलहाल गुजरात की अहमदाबाद सेंट्रल जेल में बंद हैं. इसके अलावा विशाल गोस्वामी के चार सहयोगियों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है. स्पेशल पुलिस कमिश्नर के मुताबिक आरोपियों ने बना रखा था और जेल के अंदर से मोबाइल फोन के जरिए जबरन वसूली का रैकेट चला रहे थे.

पुलिस ने जेल में बंद आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और एक नोटबुक बरामद की है. इसके अलावा पुलिस ने मामले में 40 कारतूस, एक मोटरसाइकिल और एक कार भी जब्त किया है.

यह लेख figshare Hindi news corpus (CC BY 4.0) से लिया गया डेमो कंटेंट है।