ब्रेकिंग
| नई दिल्ली
बिज़नेस

जीएसटीएन ने लॉन्‍च किया ऑफलाइन टूल, कारोबारियों के लिए इनपुट फाइलिंग होगी आसान

जीएसटी नेटवर्क ने कारोबारियों का काम आसान करने के लिए उन्‍हें एक नई सौगात दी है. जीएसटीएन ने  इनपुट और कैपिटल गुड्स का पूरा ब्‍यौरा ऑफलाइन भरने के लिए एक नया टूल लॉन्‍च किया है. इसके जरिये कारोबारी पूरा ब्‍यौरा ऑफलाइन भर सकेंगे.

बिज़नेस

प्रतीकात्मक तस्वीर — डेमो साइट

ने कारोबारियों का काम आसान करने के लिए उन्‍हें एक नई सौगात दी है. जीएसटीएन ने इनपुट और कैपिटल गुड्स का पूरा ब्‍यौरा ऑफलाइन भरने के लिए एक नया टूल लॉन्‍च किया है. इसके जरिये कारोबारी पूरा ब्‍यौरा ऑफलाइन भर सकेंगे.

सभी कारोबारियों को जॉब वर्कर्स को भेजे गए कैपिटल गुड्स और उनसे वापस मिले सामान का ब्‍यौरा देना होता है. इसके लिए जीएसटीएन ने एक एक्‍सल आधारित ऑफलाइन टूल पेश किया है. इसे फॉर्म जीएसटी आईटीसी-04 में स्‍टेटमेंट अपलोड करने के लिए यूज किया जा सकेगा.

के पोर्टल पर जाकर डाउनलोड किया जा सकेगा. इसके लिए कारोबारियों को 'डाउनलोड' सेक्‍शन में जाना होगा. सारी डिटेल ऑफलाइन भरने के बाद इसे पोर्टल पर बाद में अपलोड किया जा सकता है.

सीईओ प्रकाश कुमार ने कहा कि कारोबारी इनपुट को लेकर सारी जानकारी ऑफलाइन डाल सकते हैं और फिर इसे अपलोड कर जुलाई-सितंबर, 2017 तिमाही का फॉर्म प्राप्‍त कर सकते हैं.

इस ऑफलाइन टूल का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इससे गलतियां होने की आशंका ना के बराबर रहेगी. क्‍योंकि इसमें सारी जानकारी ऑफलाइन अपलोड की जाएगी. इसके चलते जीएसटी पोर्टल पर अपलोड करते वक्‍त कोई गलती होने की संभावना नहीं रहेगी.

ऑफलाइन टूल से कारोबारियों को यह भी फायदा मिलेगा कि वह इसे जब चाहें संपादित भी कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर कोई भी जानकारी बदल सकते हैं.

पोर्टल पर फाइल अपलोड होने के बाद सिस्‍टम डाटा समरी दिखाएगा. इस डाटा को इलेक्‍ट्रोनिक वेरीफिकेशन कोड के जरिये वेरीफाई करने की जरूरत पड़ेगी. इससे उसकी सफलतापूर्वक फाइलिंग हो जाएगी.

यह लेख figshare Hindi news corpus (CC BY 4.0) से लिया गया डेमो कंटेंट है।